Skip to content
carbikesreview.com

carbikesreview.com

हिंदी भाषा में ऑटोमोबाइल जगत की ख़बरें

  • Home
  • CARS
  • bike
  • scooter
  • Career Guide
  • STORY
  • Toggle search form
Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?

Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?

Posted on 22 October 202522 October 2025 By Mahesh No Comments on Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?

Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025 – कौन सी है असली एडवेंचर बाइक? 

Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V : Hero की Xpulse सीरीज़ भारतीय एडवेंचर बाइक मार्केट में हमेशा से अपनी अलग पहचान रखती आई है। Xpulse 200 4V ने शुरुआती राइडर्स और ऑफ-रोड शौकीनों के लिए भरोसेमंद विकल्प साबित किया। लेकिन अब Hero ने नया मॉडल Xpulse 210 पेश किया है।  तो सवाल उठता है क्या नया 210 मॉडल पुरानी 200 4V से बेहतर है? इस आर्टिकल मे एक राइडर के नजरिए को पूरी तरह टेस्ट किया है। और इसमे आपको Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V  दोनों मे कौन सा बेस्ट है पता चलेगा।

Table of Contents

Toggle
  • Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025 – कौन सी है असली एडवेंचर बाइक? 
    •  इंजन और परफॉर्मेंस दमदार
    •  सस्पेंशन और हैंडलिंग
    •  डिज़ाइन और फीचर्स
    •  कम्फर्ट और राइडिंग एक्सपीरियंस
    •  कीमत और वैल्यू फॉर मनी दोनों 
    •  कौन सी बाइक आपके लिए सही?
          • Author

 इंजन और परफॉर्मेंस दमदार

Xpulse 200 4V का 199cc ऑयल-कूल्ड इंजन शहर और हल्के ऑफ-रोड के लिए सही है। यह लगभग 19.1 bhp पावर और 17.35 Nm टॉर्क देता है। लेकिन हाईवे पर लंबे सफर या पहाड़ी रास्तों पर कभी-कभी थ्रॉटल रिस्पॉन्स कमजोर लगती है।

Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?
Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?

Xpulse 210 में अब Hero ने गेम बदल दिया।210cc लिक्विड-कूल्ड इंजन अब लगभग 24.6 bhp पावर और 20.7 Nm टॉर्क देता है। साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूथ और राइडिंग रिफाइंड हो गई। इंजन रिस्पॉन्स तेज है और पावर डिलीवरी linear महसूस होती है। लंबी राइड और एडवेंचर के लिए Xpulse 210 स्पष्ट रूप से बेहतर है।

 सस्पेंशन और हैंडलिंग

Xpulse 200 4V का फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल 190mm और रियर 170mm है। Rally Kit के साथ यह बढ़कर 250mm / 220mm हो जाता है, लेकिन स्टॉक में थोड़ी सीमित है। Xpulse 210 में Hero ने फ्रंट 210mm और रियर 205mm का सस्पेंशन ट्रैवल दिया है। कच्ची सड़कों और ऑफ-रोड ट्रैक पर भी बाइक भरोसेमंद रहती है। भले ही वजन बढ़ा है (करीब 168kg), पर stability और grip पहले से बेहतर है। Xpulse 210 राइड में ज्यादा confident और controlled फील देती है। जिससे की राइडर सुरक्षित रहता है।

 डिज़ाइन और फीचर्स

Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?
Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V 2025: कौन सी है असली एडवेंचर बाइक?

Xpulse 200 4V क्लासिक और सिंपल डिज़ाइन वाली थी।  Xpulse 210 में अब modern और muscular लुक है। इसका मुख्य फीचर्स कुछ इस प्रकार है।

  • फुल LED हेडलाइट और DRL
  • बड़ा विंडस्क्रीन और चौड़ा हैंडलबार
  • TFT डिजिटल डिस्प्ले (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ)
  • मल्टीपल ABS मोड्स – Road, Off-Road, Rally

अब बाइक न सिर्फ चलाने में बेहतर है बल्कि देखने में भी professional adventure touring जैसी लगती है फीचर्स और लुक दोनों में Xpulse 210, 200 4V से काफी आगे है और शायद यह आपको पसंद भी आए।

 कम्फर्ट और राइडिंग एक्सपीरियंस

Xpulse 200 4V की सीट हाइट 825mm थी, जो मिड-हाइट राइडर्स के लिए ठीक थी।  Xpulse 210 की सीट थोड़ी ऊंची (830mm) है, लेकिन बेहतर cushioning और suspension के कारण लंबी राइड्स में आरामदायक है। पोश्चर upright है, हैंडलबार चौड़ा है और vibration कम है।लंबी राइड के दौरान थकान कम होती है और नियंत्रण बेहतर रहता है। टूरिंग और ऑफ रोड दोनों के लिए Xpulse 210 संतुलित और comfortable बाइक है।

 कीमत और वैल्यू फॉर मनी दोनों 

Xpulse 200 4V की कीमत लगभग ₹1.46 लाख है, वहीं Xpulse 210 लगभग ₹1.75–1.80 लाख में उपलब्ध है। लगभग ₹30,000 का अंतर, लेकिन इसके बदले में आपको इस बाइक मे कई मॉडर्न फीचर्स मिलता है जैसे की

  • ज्यादा पावर और टॉर्क
  • बेहतर सस्पेंशन और राइड क्वालिटी
  • मॉडर्न फीचर्स और स्टाइल

अगर बजट थोड़ा बढ़ा सकते हैं, तो Xpulse 210 पूरी तरह से वैल्यू फॉर मनी है। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन भी है।

 कौन सी बाइक आपके लिए सही?

  • Xpulse 200 4V: शहर और हल्की ऑफ-रोड के लिए, बजट में फिट।
  • Xpulse 210: लंबी राइड्स, हाईवे ट्रैवल और एडवेंचर के लिए, बेहतर परफॉर्मेंस और फीचर्स के साथ।

Xpulse 210 अब सिर्फ बाइक नहीं, बल्कि हर एडवेंचर राइड का साथी है। जो आपको लंबे सफर मे बेस्ट अनुभव देने वाला है।

यह विडिओ भी देखे

Disclaimer

Hero Xpulse 210 vs Hero Xpulse 200 4V की यह पोस्ट हमने बिभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से जानकारी एकत्रित करके आपको दिया है अगर आप  इनमे से कोई बाइक लेने की सोच रहे रहे तो इनके आफ़िशियल वेबसाईट या नजदीकी डीलर शिप पर अवश्य संपर्क करे क्योंकि समय और स्थान के हिसाब से इनकी कीमत और फीचर्स मे बदलाव देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढे

  • Maruti Suzuki Victoris Price Hike: अब बढ़ी कीमत, लेकिन वैल्यू अब भी धमाकेदार
  • Tata Nexon 2025 Red Dark Edition: स्टाइल, दम और सुरक्षा में No.1 SUV
  • Honda CB300R 2025: क्यों यह Naked Bike है हर Rider का Dream Ride
Author
  • Mahesh

    हैलो दोस्तों मेरा नाम महेश सिंह है और मुझे 2014 से ही ब्लॉगिंग का अनुभव है मै newly लॉन्च गाड़ियों के साथ साथ आपको उसके फीचर्स, specification, price, के बारे मे पूरी जानकारी देता हूँ

    auther
Home, bike Tags:Best adventure bike in India, Hero adventure bike, Hero Xpulse 210, Hero Xpulse 210 features, Hero Xpulse 210 launch 2025, Hero Xpulse 210 performance test, Hero Xpulse 210 price in India, Hero Xpulse 210 vs 200 4V, Xpulse 200 4V comparison, Xpulse 210 review

Post navigation

Previous Post: Maruti Suzuki Victoris Price Hike: अब बढ़ी कीमत, लेकिन वैल्यू अब भी धमाकेदार
Next Post: Best upcoming SUVs in India: भारत में Compact SUVs की कहानी अब नए मोड़ पर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search here

Recent post

  • 2026 Mercedes-Maybach S-Class : जब सफर नहीं, एक एहसास बन जाता है2026 Mercedes-Maybach S-Class : जब सफर नहीं, एक एहसास बन जाता है
    By Mahesh
  • 2026 Renault Duster Mileage Revealed: अब SUV बनेगी और भी समझदार चुनाव2026 Renault Duster Mileage Revealed: अब SUV बनेगी और भी समझदार चुनाव
    By Mahesh
  • Royal Enfield Guerrilla 450 2026 अपडेट : सड़कों पर नई कहानी लिखने को तैयारRoyal Enfield Guerrilla 450 2026 अपडेट : सड़कों पर नई कहानी लिखने को तैयार
    By Mahesh
  • UPTET 2026: एक परीक्षा नहीं, शिक्षक बनने के सपने की असली शुरुआतUPTET 2026: एक परीक्षा नहीं, शिक्षक बनने के सपने की असली शुरुआत
    By Mahesh
  • SSB Paramedical Recruitment 2026: 83 पदों पर भर्ती, अगर आप तैयार हैं तो यह मौका न गंवाएंSSB Paramedical Recruitment 2026: 83 पदों पर भर्ती, अगर आप तैयार हैं तो यह मौका न गंवाएं
    By Mahesh
  • BMW M2 CS India Launch: जब स्पीड, पावर और जुनून एक साथ मिलते हैंBMW M2 CS India Launch: जब स्पीड, पावर और जुनून एक साथ मिलते हैं
    By Mahesh
  • BMW i3 Electric Sedan UnveiledBMW i3 Electric Sedan Unveiled: 900KM रेंज और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ नई इलेक्ट्रिक क्रांति
    By Mahesh
  • MINI Cooper S Victory Edition India Launch: कीमत, फीचर्स, इंजन और पूरी जानकारीMINI Cooper S Victory Edition India Launch: कीमत, फीचर्स, इंजन और पूरी जानकारी
    By Mahesh
  • Audi SQ8 Launch India 2026: ₹1.78 करोड़ में लॉन्च, 500bhp पावर वाली लग्जरी SUVAudi SQ8 Launch India 2026: ₹1.78 करोड़ में लॉन्च, 500bhp पावर वाली लग्जरी SUV
    By Mahesh
  • UPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: 402 पदों पर सरकारी नौकरी, 10वीं और ITI पास के लिए बड़ा मौकाUPSSSC Boring Technician Recruitment 2026: 402 पदों पर सरकारी नौकरी, 10वीं और ITI पास के लिए बड़ा मौका
    By Mahesh

EXPLORE MORE

  • bike
  • Career Guide
  • CARS
  • Home
  • scooter

REACH US

  • ABOUT US
  • CONTACT US
  • PRIVACY POLICY
  • DISCLAIMER
  • TERMS AND CONDITIONS
  • STORY

Copyright © 2023 carbikesreview.com.

Powered by PressBook WordPress theme