UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 : अंतिम तारीख, पूरी जानकारी और जरूरी अपडेट
UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 : उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मौका है। UPPSC (Uttar Pradesh Public Service Commission) ने LT Grade Assistant Teacher Mains Exam 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) पास कर ली है, वे अब मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए आवेदन कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आवेदन करने की अंतिम तारीख आज यानी 17 अप्रैल 2026 है। अगर किसी उम्मीदवार ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो उसे तुरंत आवेदन करना चाहिए क्योंकि इसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा। चलिए थोड़ा विस्तार से देख लेते है।
UP LT Grade Recruitment 2026 क्या है

UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय शिक्षsए क भर्ती परीक्षा है। इसका उद्देश्य राज्य के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में योग्य सहायक अध्यापकों की नियुक्ति करना है।यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए होती है जो शिक्षण क्षेत्र में स्थायी और सुरक्षित सरकारी नौकरी चाहते हैं। इसमें चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन, सरकारी सुविधाएं और नौकरी की स्थिरता मिलती है। यह पर हम इसके बारे मे मुख्यतः आपको क्या क्या करना है जानकारी दे रहे है ।
मुख्य जानकारी (Overview)
- भर्ती संस्था: UPPSC (उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग)
- पद का नाम: LT Grade Assistant Teacher
- कुल पद: लगभग 7466
- परीक्षा प्रक्रिया: Prelims और Mains
- आवेदन मोड: ऑनलाइन
- स्थिति: Mains आवेदन प्रक्रिया चालू
- अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026
इसमे महिलाओं के लिए 2525 पद और बैक्लॉग के लिए कुल 81 पद आरक्षित किए गए है। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4860 पद दिया गया है कुल मिलाकर 7466 पद दिया गया है।
डायरेक्ट लिंक के लिए यह क्लिक करे UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026
महत्वपूर्ण तिथियाँ
UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 भर्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें इस प्रकार हैं जो आपके लिए जरूरी है।
- आवेदन शुरू: अप्रैल 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026
- फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2026
- Mains परीक्षा: जल्द घोषित की जाएगी
ध्यान रहे कि अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोड हो सकता है, इसलिए आवेदन जल्दी करना बेहतर रहेगा। इसलिए आप जितना जल्दी आवेदन कर सके तो कर ले
कौन आवेदन कर सकता है
Mains परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जो की
- UP LT Grade Prelims परीक्षा पास कर चुके हैं
- UPPSC द्वारा निर्धारित सभी योग्यता मानदंड पूरे करते हैं
- आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज रखते हैं
आवेदन प्रक्रिया (Step by Step)
UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें
Step 1
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
Step 2
LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें
Step 3
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें
Step 4
फॉर्म में सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
Step 5
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें जैसे फोटो, सिग्नेचर और प्रमाण पत्र
Step 6
आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
Step 7
फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
परीक्षा पैटर्न (Mains Exam)
UP LT Grade Assistant Teacher Mains 2026 परीक्षा लिखित प्रकार की होती है और इसमें उम्मीदवारों की विषय की गहरी समझ और शिक्षण क्षमता की जांच की जाती है। इसमें मुख्य रूप से शामिल होते हैं
- संबंधित विषय के प्रश्न
- सामान्य अध्ययन
- शिक्षण विधियाँ और तकनीक
- करंट अफेयर्स और बेसिक ज्ञान
परीक्षा का समय विषय के अनुसार 2 से 3 घंटे तक होता है।
सैलरी और सुविधाएं
UP LT Grade Assistant Teacher को एक अच्छी और स्थिर सरकारी सैलरी मिलती है।
- पे लेवल :- 7
- शुरुआती सैलरी :- लगभग 44,900 रुपये प्रतिमाह
- अधिकतम सैलरी :- लगभग 1,42,400 रुपये तक
इसके अलावा मिलने वाली सुविधाएं
- महंगाई भत्ता
- मकान किराया भत्ता
- मेडिकल सुविधा
- सरकारी अवकाश
- पेंशन लाभ
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाता है
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
- मुख्य परीक्षा (Mains)
- दस्तावेज सत्यापन
जरूरी सावधानियां
- अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
- गलत जानकारी देने पर फॉर्म रद्द हो सकता है
- केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें
- किसी भी फर्जी वेबसाइट या एजेंट से बचें
- आवेदन का प्रिंट आउट जरूर रखें
इसे भी पढे
