Pure eV ePluto 7G Max: Pure eV ने भारतीय मार्केट में एक नया धमाका करते हुए Pure eV ePluto 7G Max इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारतीय मार्केट में लांच कर दिया है। कंपनी का कहना है की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाना उनका खास मकसद उन ग्राहकों के लिए है जो रोजाना 100 किलोमीटर तक का सफर करते है। भारत मे त्योहारों का सीजन चल रहा है। ऑटोमोबाइल कंपनियां भारत मे अपना अपना सिक्का जमाने मे लगी है।
क्योंकि बढ़ते हुए पेट्रोल के दाम को देखकर लोगो का मन 2 व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के तरफ जा रहा है। इसी को देखते हुए pure eV ने मार्केट इस प्रीमियम फीचर वाले स्कूटर को पेश करके ऑटोमोबाइल जगत में सनसनी फैला दी है। अगर आप भी ऐसे स्कूटर की तलाश में है तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। चलिये हम इसकी फीचर, कीमत, और स्पेसिफिकेशन को बिस्तार से देख लेते है।

Pure eV ePluto 7G Max फीचर्स
eV ePluto 7G Max का फीचर्स काफी धांसू दिया गया है। इसमे आपके शानदार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। जिसमे आपको स्पीडोमीटर, एन्टी-थेफ्ट अलार्म, bluetooth connectivity जैसे फीचर से लैस किया गया है। इसमे आपको एडिशनल फीचर में 5th जेनरेशन कंट्रोलर दिया गया है। सीट टाइप सिंगल दिया गया है। इसमे आपको 12.7 CM का एलईडी display मिलता है। इसके साथ आपको चार्जिंग पॉइंट, ब्लुटूथ कनेक्टिविटी, मोबाइल एप्लीकेशन, ईबीएस जैसे फीचर मिलते है। इसकी ग्रेडेबिलिटी 12° डिग्री है। इसमे आपको एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स, टर्न सिग्नल लैंप, लो बैटरी इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स मिलते है।

मोटर और बैटरी कैपेसिटी
ePluto 7G Max में BLDC मोटर दिया गया है। इसकी मोटर पॉवर 2200 W है ड्राइव के लिए हब मोटर दिया गया है। इसके साथ इसमे रिवर्स असिस्ट्स, और पुश बटन स्टार्ट फंक्शन दिया गया है। इसकी 60V 2.5 kwh portable दी है। इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घन्टा है। और कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज होने पर 150- 200 किलोमीटर की रेंज देती है।
Motor Type | BLDC |
Motor Power | 2200 w |
Drive Type | Hub Motor |
Top Speed | 60 km/ph |
Range | 150-200 km |
ब्रेक और टायर
eV ePluto 7G Max में आपको सामने वाले पहिये में डिस्क ब्रेक मिलते है और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमे अलॉय व्हील दिया गया है जिसके साथ ट्यूबलेस टायर मिलता है।
इसे भी पढ़े
Kawasaki Ninja 7 HEV: वर्ल्ड की पहली हाइब्रिड बाइक, फीचर्स ऐसा की रहा ना जाएगा।
Pure eV ePluto 7G Max colour variants
ePluto 7G Max में आपको फिलहाल 6 कलर वेरिएंट मिलते है जो इस प्रकार से है।
- Red
- Grey
- Blue
- white
- black
- Yellow
Pure eV ePluto 7G Max price
eV ePluto 7G Max की कीमत एक्सशोरूम दिल्ली में 1,14,999 रुपये है वही इसकी ऑन रोड कीमत 1,19,517 रुपये पड़ेगी। आप इसे मात्र 12,000 की डाउन पैमेंट्स पर घर ला सकते है। Emi आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कौन सा EMI सलेक्ट करते है। 36 महीने की EMI आपको 3,454 रुपये और 60 महीने की Emi आपको 2,269 रुपये पड़ेगी। समय के साथ या दूसरे राज्यो में इसकी कीमत में थोड़ा सा डिफरेंट मिल सकता है।
Ex-showroom price | On-Road price | Down Payments | 36 Month Emi | 60 Month Emi |
1,14,999 | 1,19,517 | 12,000 | 3,454 | 2,269 |
Pure eV ePluto 7G Max का मुकाबला
eV ePluto 7G Max का मुकाबला भारतीय मार्केट में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों के वेरिएंट्स से हो सकता है। जिनमे से Ola S1 Pro, bajaj chetak, Tvs iQube, Ather 450X , hero electric optima, जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होने वाला है।
FAQ
Q. Pure eV ePluto 7G Max का रनिंग कास्ट कितना आएगा?
A. Pure eV ePluto 7G Max का रनिंग कास्ट 299* रुपये आएगा, अगर आप डेली 20 किलोमीटर की यात्रा करते है।
Q. Pure eV ePluto 7G Max की ऑन रोड कीमत कितनी है?
A. eV ePluto 7G Max की ऑन रोड कीमत,1,19,517 रुपये है।
Q. Pure eV ePluto 7G Max में कौन सा मोटर दिया गया है?
A. eV ePluto 7G Max में BLDC मोटर दिया गया है।
Q. Pure eV ePluto 7G Max ,कितने कलर वेरिएंट्स में अविलेबल है?
A. Pure eV ePluto 7G Max Red, Grey, Blue, Black,Yellow, white, कलर में अविलेबल है
Q. Pure eV ePluto 7G Max में कौन सा ब्रेक दिया गया है?
A. Pure eV ePluto 7G Max में आपको अगले पहिये में disk और पिछले पहिये में Drum ब्रेक दिया गया है!
इसे भी पढ़े
Triumph Scrambler 400 X: भारतीय बाजार में Triumph का नया धमाका, देखिए, कीमत, फीचर